Hair Care: गर्मियों में डैमेज हो रहे हैं बाल, तो फॉलो करें विद्या बालन के ये घरेलू नुस्खे

Hair Care: बदलते मौसम में और अधिक गर्मी पड़ने से बाल खराब हो जाते हैं। बालों की शाइन कम हो जाती है और बाल फटने भी लगते हैं। जिस वजह से आपका ओवरऑल लुक भी काफी खराब दिखने लगता है। साथ ही बचे कुचे ठीक बाल प्रदुषण और स्ट्रेस की वजह से डैमेज हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है और आप भी परेशान हैं तो फटाफट से फॉलो करें विद्या बालन का घरेलू नुस्खे।
चावल का पानी
बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है चावल का पानी। कोरियन प्रोडक्ट भी इसी चावल के पानी से बना होता है। यह पानी बालों को मजबूती देता है। बालों को मुलायम और सॉफ्ट बनाने में मददगार है। यह बालों की चमक बढ़ा देता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप चावल को पानी डालकर पका लें अब पानी को निकालकर ठंडा कर लें। इसे हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल करें फिर बाल धो लें इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
प्याज का रस
प्याज का रस स्कैल्प के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस रस को निकालकर अगर आप नारियल का तेल मिलाकर सिर में लगाएंगे तो आपका बाल झड़ना बंद हो जाएंगे साथ ही में डैंडरफ और रफनेस को भी यह कम करने में मददगार रहेगा।
गुड़हल का फूल
विटामिन ई, सी और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है। गुड़हल का फूल। आप इसका हेयर मास्क या हेयर स्प्रे बनाकर लगा सकते हैं। आप इसमें मेथी के दाने भी मिला सकते हैं यह आपको और भी अच्छा रिजल्ट देगा।
करी पत्ता
बालों के लिए करी पत्ता काफी फायदेमंद होता है। इन पत्तों में बीटा कैरोटीन, प्रोटीन और अमीनो एसिड पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से बाल काफी घने और जड़ से मजबूत हो जाते हैं। आप इसे पीसकर भी लगा सकते हैं या हेयर स्प्रे भी कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications