..................... Haider will get Shahid Kapoor an Award! - Hindi Filmibeat

तो क्या हैदर शाहिद को दिलाएगी अवॉर्ड

शाहिद कपूर ने अपने करियर में कई पड़ाव देखे हैं, वो बॉलीवुड के टॉप के एक्टर भी रह चुके हैं और साथ ही बॉलीवुड के बेस्ट डांसर्स में भी शाहिद का नाम शुमार होता है। लेकिन अभी तक शाहिद को अपने करियर में वो फिल्म नहीं मिली है जिसे अवॉर्ड से नवाजा जाए। हैदर से शाहिद को बहुद उम्मीदें हैं। सिर्फ शाहिद ही नहीं बल्कि शाहिद के फैंस को भी लग रहा है कि हैदर शाहिद के करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म साबित होने वाली है।

उम्मीद की जा रही है कि हैदर फिल्म से शाहिद के करियर को एक नया मकाम मिलेगा और पूरा यकीन है कि फिल्म को अवॉर्ड फंक्शन्स में भी तवज्जो मिलेगी। शाहिद कपूर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए इंटरव्यू के दौरान कहा कि हैदर फिल्म हेमलेट पर आधारित है लेकिन फिल्म को विशाल ने अपने कुछ इनपुट्स डालकर काफी बदलाव भी किये हैं। हालांकि फिल्म की थीम वही है जो हेमलेट की थी।

जब शाहिद से पूछा गया कि अभी तक वो कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं लेकिन उन्हें अवॉर्ड नहीं मिले तो क्या शाहिद से वो उम्मीद करते हैं कि ये उन्हें अवॉर्ड्स दिलाने में सफल होगी। इसपर शाहिद ने कहा- ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म को लोग कितना पसंद करते हैं और फिल्म कहां तक जाती है। हालांकि हमने हैदर फिल्म पर बहुत मेहनत की है और आप देखकर कहेंगे कि क्या फिल्म बनाई है। हालांकि मैंने कभी भी अवॉर्ड्स के लिए तो काम नहीं किया, लेकिन अगर हैदर को अवॉर्ड मिला तो अच्छा लगेगा।

शाहिद ने ये भी कहा कि हैदर फिल्म कोई रोने धोने वाली फिल्म नहीं है। फिल्म में सुकून भरे पल भी हैं। शाहिद ने कहा कि हेमलेट नॉवेल काफी उलझी हुई थी लेकिन ऐसा नहीं है कि हमने हैदर को भी काफी उलझा हुआ और पेचीदा बनाया है। हैदर फिल्म काफी सुलझी हुई और एक मां-बेटे के रिश्ते पर आधारित खूबसूरत फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X