..................... Haider to bring back the magic of Shahid and Vishal jodi - Hindi Filmibeat

कमीने मेरे करियर की बेस्ट फिल्म - शाहिद कपूर

विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की जोड़ियों में गिनी जाती है। कुछ साल पहले ही शाहिद और विशाल ने मिलकर कमीने जैसी हिट फिल्म दी थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुई। साल 2009 में रिलीज हुई कमीने ने शाहिद कपूर के करियर को भी एक बेहतरीन मकाम दिया।

फिल्म में शाहिद कपूर के साथ प्रिंयका चोपड़ा ने मुख्य किरदार निभाया था। अब एक बार फिर से शाहिद और विशाल भारद्वाज की जोड़ी शेक्सपीयर की नॉवेल हेमलेट पर आधारित 'हैदर' के साथ वापस आई है। हाल ही में हैदर का ट्रेलर लॉंच किया गया और इस दौरान शाहिद और विशाल भारद्वाज ने एक दूसरे के साथ दोबारा काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया।

हैदर के ट्रेलर लॉंच के दौरान मीडिया ने शाहिद से पूछा कि कमीने के बाद हैदर में एक बार फिर से आप और विशाल जी साथ में काम कर रहे हैं। कैसा रहा ये सफर? शाहिद ने जवाब दिया "विशाल सर ने अपनी फिल्म कमीने में मुझे मेरे अब तक के करियर का सबसे बेहतरीन किरदार दिया है। कमीने के बाद हम दोबारा साथ में काम कर रहे हैं। इसके अलावा हमारे साथ इरफान खान, केके मेनन, तब्बू जैसे बेहतरीन कलाकार भी इस फिल्म से जुड़े हैं। हैदर फिल्म की खास बात ये थी कि इस किरदार को जब भी मैं परदे पर निभाने की कोशिश करता तो एक फीलिंग सी आती कि मैं इस किरदार को निभा पाने में कामयाब हो पाउँगा या नहीं। विशाल जी के साथ मैंने काफी समय बिताया और उनसे मुझे इस किरदार को समझने में काफी मदद मिली।"

तो देखते हैं कि कमीने की सफलता के बाद अब हैदर के रुप मे विशाल का साथ इस बात कितना लकी साबित होता है। हैदर के ट्रेलर ने तो लोगों को काफी प्रभावित कर ही दिया है। लोगों का मानना है कि हैदर भी शाहिद के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक साबित होगी। शाहिद के साथ ही विशाल को भी अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X