जो हैदर में है वो बैंग बैंग में नहीं- शाहिद कपूर
शाहिद कपूर की फिल्म हैदर लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। फिल्म शेक्सपीयर की नॉवेल हेमलेट पर आधारित है और फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद खूबसूरत है। तब्बू, के के मेनन, श्रृद्धा कपूर और शाहिद कपूर जैसे बेहतरीन कलाकार एक साथ हैदर में काम कर रहे हैं और इन कलाकारों की पूरी टीम लोगों को इस बात का एहसास दिला रही है कि फिल्म बहुत ही ऊंचे लेवल पर बनी है। वैसे भी जब विशाल भारद्वाज जैसे निर्देशक फिल्म से जुड़े हों तो ये कहना मुश्किल होगा कि फिल्म का क्या लेवल होगा।
हैदर के साथ ही बैंग बैंग भी रिलीज हो रही है। एक तरफ जहां ओमकारा, मकबूल जैसी बेहतरीन व ऊंचे दर्जी की फिल्मों के निर्देशक विशाल हैं तो वहीं दूसरी तरफ रितिक रौशन, कैटरीना कैफ जैसे इस समय के टॉप के कलाकारों से सजी बैंग बैंग भी रिलीज हो रही है। दोनों ही फिल्में एक दूसरे से बहुत ही अलग हैं व किसी भी मामले में दोनों को कंपेयर नहीं किया जा सकता। लेकिन जहां तक बात है बॉक्स ऑफिस की तो दोनों फिल्मों को कंपेयर तो किया जाएगा कि किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
लेकिन शाहिद कपूर का कहना है कि दोनों ही फिल्में बहुत अलग और अपनी अपनी जगह पर बहुत ही अच्छी हैं। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ही कमाई करेंगी। शाहिद ने कहा- "जो एंटरटेनमेंट हैदर देगा वो बैंग बैंग नहीं दे सकता और जो मजा बैंग बैंग में मिलेगा वो हैदर में नहीं। दोनो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा ही प्रदर्शन करेंगी। मुझे रितिक रौशन का काम बेहद पसंद है और बैंग बैंग भी अच्छी लग रही है। हैदर एक अलग तरह की फिल्म है और ये मेरे करियर की अब तक की सबसे बेस्ट फिल्म है।"


Click it and Unblock the Notifications
