हैदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50 करोड़ के पार
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव आया है। विशाल भारद्वाज जैसे निर्देशकों ने अपनी फिल्मों के जरिये एक नयी सोच, नये अनुभव को दर्शकों के सामने पेश किया है। हालांकि इन फिल्मों को आज भी बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफलता नहीं मिलती जितनी कमर्शियल, मसाला फिल्मों को मिलती है। लेकिन धीरे धीरे ये फिल्में भी अपनी एक जगह बनाने में सफल हो रही हैं। हैदर भी धीरे धीरे ही सही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब हो रही है।
शाहिद कपूर, श्रृद्धा कपूर, केके मेनन, तब्बू जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी हैदर ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 6.14 करोड़ की कमाई की। हालांकि दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन पहले दिन से बेहतर हुआ। पहले हफ्ते हैदर ने कुछ करीब 41.36 करोड़ की कमाई कर ली। रिलीज के बाद पहले गुरुवार को हैदर ने करीब 3 करोड़ की कमाई की।
दूसरे हफ्ते तक हैदर ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्हाल दूसरे मंगलवार व बुधवार के कलेक्श को मिलाकर हैदर का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्श 53.29 करोड़ हो गया है जो कि काफी इंप्रेसिव है। हालांकि बैंग बैंग के मुकाबले हैदर काफी पीछे है लेकिन फिल्म के जोनर को ध्यान में रखते हुए फिल्म का 50 करोड़ पार करना वाकई काफी सराहनीय है।


Click it and Unblock the Notifications
