क्या सच में 'हैदर' शाहिद के करियर की बेस्ट फिल्म?
शाहिद कपूर की फिल्म 'हैदर' का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। जहां इसके गाने बिस्मिल.. ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है वहीं दूसरी ओर शाहिद का फिल्म में लुक लोगों के बीच में चर्चा का केन्द्र बना हुआ है।
'हैदर' विलियम शेक्सपियर के नाटक 'हेमलेट' का फिल्म रूपांतरण
फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है जिसके दौरान फिल्म के हीरो शाहिद ने कहा कि हैदर' उनके अब तक के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। शाहिद ने कहा , "मैं गर्व के साथ यह कह सकता हूं कि 'हैदर' मेरे करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। इस फिल्म में वह सबकुछ है, जो मैंने पहले कभी नहीं किया। इस फिल्म से मेरी सारी आशाएं जुड़ी हैं।"
मालूम हो कि 'हैदर' विलियम शेक्सपियर के नाटक 'हेमलेट' का फिल्म रूपांतरण है। यह फिल्म दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म में शाहिद, श्रद्धा के अलावा तब्बू, इरफान खान और केके मेनन जैसे दिग्गज है।
लोग 'हैदर' से भावनात्मक रूप से जुड़ेगे
फिल्म 'हैदर' अशांत कश्मीर घाटी की पृष्ठभूमि पर अधारित है और कहानी हैदर नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है।
शाहिद ने कहा, "कुछ लोगों को हिंसा पसंद होती है, कुछ लोगों को रोमांस पसंद होता है, लेकिन मुझे यकीन है कि लोग 'हैदर' से भावनात्मक रूप से जुड़ेगे।"
इस फिल्म के बारे में और बाते करते हैं लेकिन नीचे की स्लाइडों के जरिये..


Click it and Unblock the Notifications











