नफरत करना हमें सबसे ज्यादा पसंद है- विशाल भारद्वाज

विशाल भारद्वाज की फिल्मों की तरफ कभी आप नज़र डालें तो आपको ओमकारा, कमीने जैसी सुपरहिट मगर बहुत ही उलझे हुए रिश्तों से सजी फिल्में ही नज़र आएंगी। इन फिल्मों में नफरत को सबसे ज्यादा हाइलाइट किया गया है। एक बार फिर से विशाल भारद्वाज कुछ ऐसे ही उलझे हुए रिश्तों पर आधारित शेक्सपीयर की नॉवेल हेमलेट पर फिल्म बनाकर लाए हैं। फिल्म का नाम है हैदर और फिल्म में शाहिद कपूर, श्रृद्धा कपूर, तब्बू, इरफान खान, केके मेनन जैसे बेहतरीन कलाकार मौजूद हैं। शाहिद ने फिल्म में हैदर का किरदार निभाया है।

कुछ साल पहले विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने ने शाहिद कपूर को उनके करियर का एक बेहतरीन पड़ाव दिलाने में मदद की थी। अब एक बार फिर से यो जोड़ी फिल्म हैदर से वापसी कर रही है। हैदर फिल्म के प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान मीडिया ने विशाल भारद्वाज से उनकी फिल्मों में अक्सर ही उलझे हुए रिश्तों पर ज्यादा जोर डालने की बात पर चर्चा की, जिसपर विशाल ने कहा कि दर्शकों को भी ये उलझनें काफी आकर्षित करती हैं।

मीडिया ने विशाल से पूछा कि उनकी फिल्मों में किरदारों और उनके उनके रिलेशनशिप के बीच अक्सर ही काफी उलझनें दिखाई जाती हैं। क्या ये उलझनें आपको आकर्षित करती हैं इसलिए आप अपनी फिल्मों में इस तरह की निगेटिविटी दिखाते है। इसपर विशाल ने जवाब दिया "ऐसा नहीं है। निगेटिविटी तो हम सभी में और हम सभी के रिश्तों में है। अगर हम ये कहें कि हमारे अंदर कोई निगेटिविटी नहीं है तो ये झूठ होगा। ये हमपर निर्भर है कि हम किस राह पर हमें चलना है। हमारे दिमाग में जो गलत सोच है वो ही हमें कहानियां बनाने में मदद करती है और लोगों को ये उलझने हीं पसंद भी आती हैं। शेक्सपीयर की हेमलेट कहानी सालों पहले लिखी गयी है लेकिन ये किसी भी समय प्रयोग की जा सकती है।"

"लोगों को भी हमेशा ही ये निगेटिविटी ही सबसे ज्यादा पसंद आती है। आज भी गब्बर को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। ओमकारा में लंगड़ा त्यागी का किरदार ही सबसे ज्यादा पसंद किया गया। तो ये कहना गलत ना होगा कि हमें नफरत करना अच्छा लगता है। और ऐसे किरदार भी काफी आकर्षित करते हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X