Haddi- नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वास्तविक ट्रांस महिलाओं के साथ किया काम, बताया अनुभव!

पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म हड्डी का ऐलान किया तो लोगों के मन में ये बात आई कि आखिर वो क्या करने जा रहे हैं, फिर उन्होने इस फिल्म से अपना पहला लुक साझा किया तो धमाका हो गया है। जी हां, कई महीने पहले इस फिल्म से नवाज का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है और आज भी उन्होने एक तस्वीर साझा की है। फिल्म हड्डी में वो एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाने वाले हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म से तस्वीरे साझा की हैं जिसमें वो उसी लुक में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वो अकेले हैं तो दूसरी तस्वीर में वो कई ट्रांसजेंडर्स के बीच खड़े हैं।
उनका लुक देखकर आप दंग होने वाले हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ''सेट पर ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ काम करने से लेकर 'हड्डी' की शूटिंग का अनुभव नवाजुद्दीन_सिद्दीकी के लिए शानदार रहा है। #FromTheSetsOfHaddi, हड्डी 2023 में रिलीज हो रही है।''

फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं
उनके इस पोस्ट के नीचे फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने रियल लाइफ ट्रांसजेंडर के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया था।

ट्रांस महिलाओं के साथ काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा
हड्डी में वास्तविक जीवन की ट्रांस महिलाओं के साथ काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है, यह समझने के लिए एक सम्मान और विशेषाधिकार है। और समुदाय के बारे में अधिक जानें। उनकी उपस्थिति सशक्त थी।"

बयान काफी चर्चा में है
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का ये बयान काफी चर्चा में है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैँ। वो जिस तरह के कलाकार हैं वो हर किस्म के किरदार में दम डाल देते हैं और लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं।

रिकॉर्ड ब्रेक करने वाला है
नवाजुद्दीन सिद्दीकी काफी समय के बाद इस फिल्म से धमाका करेंगे और उनका ये किरदार निश्चित तौर पर रिकॉर्ड ब्रेक करने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











