फिल्म निर्माण करना चाहते हैं महाअक्षय
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती फिलहाल फिल्म निर्माण सीख रहे हैं और भविष्य में इसी में अपना करियर बनाना चाहते हैं। महाअक्षय ने आईएएनएस को बताया, "मैं सिर्फ अभिनय की तरफ ध्यान देना चाहता हूं और खुद को आगे बढ़ाना चाहता हूं और मैं साथ ही फिल्म निर्माण के गुर सीख रहा हूं। भविष्य में मैं फिल्म निर्माण में भी जाना पसंद करूंगा और इस वक्त सिर्फ अभिनय पर ध्यान देना चाहता हूं।"

मिथुन की पत्नी योगिता बाली ने हाल ही में फिल्म 'एनिमी' का निर्माण किया है जिसमें मिथुन और महाअक्षय ने काम किया है। इस बीच, उनका कहना है कि उन्हें अभी काफी कुछ करना है और खुद को किसी खास भूमिका ना बांधे जाने से खुश हैं।
उन्होंने कहा, "मैं मुझे मिल रही भूमिका से काफी खुश हूं। मुझे अभी बहुत आगे जाना है और मुझे खुशी है कि बॉलीवुड में मुझे किसी खास भूमिका में नहीं बांधा जा रहा।"
महाअक्षय ने 2008 में फिल्म 'जिम्मी' से करियर की शुरुआत की थी जो बॉक्स आफिस पर असफल रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











