परिणिति को फैजल ने सिखाई दावत-ए-इश्क की एबीसीडी
जिसके बारे में बात करते हुए फिल्म के ट्रेलर लांचिग पर परिणिति ने कहा कि फिल्म में जो लहजा मैंने बोला है, उसका श्रेय मैं फिल्म के निर्देशक-लेखक हबीब फैजल को देती हैं।
Pics: परिणिति चोपड़ा की कातिल अदाएं
परिणिति ने यहां कहा, "हबीब सर बहुत बढ़िया उर्दू जानते हैं इसलिए संवाद के मामले में हमारा आधा काम हो गया। मैं और अनुपम सर, दोनों ही पंजाब से हैं इसलिए हमने सिर्फ निर्देशक की सुनी, जो एक लेखक भी हैं।"
यही हाल अभिनेता आदित्य रॉय कपूर का भी रहा जो भी संवाद अदायगी के मामले में काफी हद तक हबीब फैजल पर निर्भर रहे। आदित्य ने यहां कहा, "मैंने उर्दू नहीं सीखी थी, मैंने बस हबीब सर से मूल बातें जान लीं और इसने मेरी मदद की।"
दावत ए इश्क एक हैदराबादी लड़की की कहानी है जिस पर घर वाले शादी का प्रेशर डाल रहे हैं लेकिन सपनों की दुनिया में जीने वाली वो लड़की अपने सपनों को उड़ान देना चाहती है। फिल्म रोमांटिक, कॉमेडी और इमोशंस से भरी हुई है। फिल्म पांच सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रानी मुखर्जी भी नजर आयेंगी।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/rtsHlYO6TUc?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
