राणा दग्गुबाती की फ़िल्म 'हाथी मेरे साथी' का TRAILER दमदार अंदाज़ में हुआ रिलीज़, 'साइना' से क्लैश

इरोस इंटरनेशनल ने आज एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी बहुप्रतीक्षित एडवेंचर फिल्म 'हाथी मेरे साथी' का बहुप्रतीक्षित हिंदी ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। फिल्म का निर्देशन प्रभू सोलोमन ने किया है, और यह तीन भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

बीते दिन, 3 मार्च को, वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के अवसर पर, निर्माताओं ने राणा दग्गुबाती, प्रभू सोलोमन, विष्णु विशाल, श्रेया पिलगांवकर और ज़ोया हुसैन की उपस्थिति में चेन्नई और हैदराबाद में तमिल और तेलुगु ट्रेलर रिलीज़ किया था। वहीं अब, टीम ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ़िल्म का हिंदी ट्रेलर जारी कर दिया है।

Haathi Mere Saathi

फिल्म 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जी हां, यह परिणीति चोपड़ा की बॉयोपिक फिल्म 'साइना' से क्लैश हो रही है।

राणा दग्गुबाती सभी तीनों वर्जन में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे रहे हैं। हिंदी वर्शन 'हाथी मेरे साथी' में वह पुलकित सम्राट के साथ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और विष्णु विशाल कादान (तमिल) व अरन्या (तेलुगु) में नज़र आएंगे।

'हाथी मेरे साथी' एक ऐसे आदमी की कहानी कहती है, जो पर्यावरण की रक्षा करते हुए अपना अधिकांश जीवन जंगल में बिताता है। यह एक आदमी और एक हाथी के बीच रिश्ते की संवेदनशील कहानी है।

राणा के लिए यह एक हैट्रिक होगी क्योंकि बहुप्रशंसित बाहुबली श्रृंखला और द गाजी अटैक के बाद हाथी मेरे साथी उनकी तीसरी त्रिभाषी फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X