पाकिस्तान में 2 दिन पहले क्यों रिलीज हुई 'गुजारिश'?

By Jaya Nigam

पाकिस्तान में फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' भारत में प्रदर्शन से दो दिन पहले ही प्रदर्शित कर दी गई थी। अब भारतीय वितरकों ने इसके प्रति अपनी चिंता जताई है। दोनों ही देशों में 19 नवंबर को इसका प्रदर्शन होना था लेकिन पाकिस्तान में 17 नवंबर को ही इसे प्रदर्शित कर दिया गया था।

समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के मुताबिक भारतीय वितरकों ने अपनी चिंता जताते हुए इसके पाकिस्तानी प्रदर्शकों से भारत से दो दिन पहले पाकिस्तान में इसे प्रदर्शित करने की वजह पूछी है। पाकिस्तान में इसका प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि उन्होंने भारत में प्रदर्शन से दो दिन पहले इसे इसलिए प्रदर्शित किया क्योंकि उनके पास ईद के लिए कोई बड़ी फिल्म नहीं थी।

गौरतलब है कि 17 नवंबर को ईद-उल-जुहा (बकरीद)का त्योहार था। फिल्म प्रदर्शक जेहनजेब बेग कहते हैं कि यहां 'गुजारिश' के जल्द प्रदर्शन से भारतीय वितरकों को परेशान नहीं होना चाहिए क्योंकि उन्हें पाकिस्तान में किसी फिल्म के क्षेत्रीय प्रदर्शन पर आपत्ति करने का कानूनी अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी वितरकों ने फिल्म के अधिकार खरीदे लिए थे और केवल वही प्रदर्शन से जुड़े लोगों से सवाल कर सकते हैं। जिस प्रमुख वितरक से पाकिस्तानी प्रदर्शकों ने वितरण के अधिकार खरीदे थे इसलिए केवल वही इस पर आपत्ति कर सकते हैं। दुबई या किसी अन्य जगह के प्रदर्शकों का इससे कुछ लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही निर्माता के लिए यह स्थिति एक मुद्दा हो सकती है लेकिन वितरकों का इससे कोई सम्बंध नहीं है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X