दर्शकों को रिझाने मे नाकामयाब रही 'गुजारिश'
गुजारिश भले ही भंसाली का मास्टरपीस हो लेकिन नेशनल और इंटरनेशनल दोनों ही दर्शकों को रिझाने में पूरी तरह नाकामयाब रही है। अमेरिका में फिल्म ने औसत से भी कम बिजनेस किया है जबकि यूके और ऑस्ट्रेलिया में फिल्म का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। हालांकि मध्य पूर्व में फिल्म ने फिर भी बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल मिला कर ओवरसीज मार्केट में फल्म का बिजनेस बिल्कुल पुअर रहा।
इंडिया के दर्शकों के बीच वैसे भी ये पॉपुलर हो चुका था कि ये फिल्म मास की नहीं क्लास की है। इसलिए वैसे भी इस फिल्म को यहां केवल भंसाली के फैंस ही देखने गए हैं। फिल्म को समीक्षकों की काफी वाहवाही मिली इसके बावजूद गुजारिश लोगों को बॉक्स ऑपिस पर खींचने में असफल रही।
गुजारिश में रितिक रोशन और ऐश्वर्या के अभिनय की काफी तारीफ हुई है। कहानी भी नये विषय पर है और सिनेमेटोग्राफी भी कमाल की है। लेकिन गुजारिश का जादू सिर्फ उन पर ही चल रहा है जो बुद्धिजीवी कहे जाते हैं हैं और देश में इनकी संख्या काफी कम है। वैसे रितिक और ऐश्वर्या को इस समय एक क्लासिक फिल्म से ज्यादा एक हिट फिल्म की जरूरत थी।
रितिक की काइट्स डूबने के बाद उनकी सारी आशाएं गुजारिश से ही थीं। इसके अलावा ऐश्वर्या की इस साल जितनी भी फिल्में आईं हैं उनमे से एक ने भी ऐश्वर्या को हिट अभिनेत्री का ताज नहीं पहनाया। इस ताज के लिए ऐश काफी समय से बेकरार हैं। अब अगर भंसाली की बात करें तो इससे पहले भंसाली ने सांवरिया दी थी जो बहुत बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अब गुजारिश के भी सक्स्ज पाने के कोई विषेश आसार नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











