अनंत-राधिका के विदेश प्री-वेडिंग में गुरु रंधावा ने लगाया पंजाबी तड़का, रणवीर सिंह ने मोरनी बन किया डांस...

Anant Radhika 2nd pre wedding: अंबानी फैमिली में होने वाली हजारों करोड़ों की पार्टी में शामिल होने के लिए हर कोई तैयार रहता है। बता दें कि अनंत राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग में बेहद ही खास तैयारियां की गई हैं। बता दें कि यह प्री वेडिंग इटली से लेकर फ्रांस तक चलने वाला है और इस खास मौके पर कई नामी सितारों को इस प्री-वेडिंग की रौनक बढ़ाने के लिए बुलाया गया है। बता दें कि जहां पिछली बार जामनगर के प्रीवेडिंग में रिहाना, दिलजीत दोसांझ जैसे नामी आर्टिस्ट आए थे तो वहीं इस बार इन आर्टिस्ट ने आकर खूब धूम मचाया है।
गुरु रंधावा ने लगाया पंजाबी तड़का
बता दें कि अनंत राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग के मौके पर अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी ने अपने अंग्रेजी गानों ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया तो वहीं गुरु रंधावा ने भी अपनी परफॉर्मेंस से रंग जमा दिया है। बता दें कि एक परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गुरु रंधावा अपना मोस्ट पॉपुलर पंजाबी सॉन्ग मोरनी बनके पर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।
रणवीर सिंह ने मचाया धमाल
वहीं इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि गुरु रंधावा के साथ रणवीर सिंह वीर पहाड़िया और औरी स्टेज पर चढ़कर डांस करते नजर आते हैं। रणवीर मोरनी बनकर ऐसा डांस करते हैं कि लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अब लोग अगले वीडियो के आने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि अंबानीज़ की इस आलीशान पार्टी की झलक हर कोई देखना चाहता है।


Click it and Unblock the Notifications











