छलांग फिल्म का दूसरा गाना तेरी चोरियां रिलीज, गुरु रंधावा ने मचाया धमाल

अमेज़न ओरिजिनल मुवी "छलांग" में बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता राजकुमार राव और प्रतिभाशाली नुसरत भरुचा के बीच की जबरदस्त केमिस्ट्री पहला ट्रैक "केयर नी कर्दा" में देखने के बाद, प्रशंसकों ने इस नई ऑनस्क्रीन जोड़ी को सर पे उठा लिया हैं| अपने अगले हिट ट्रैक "तेरी चोरियाँ" के लिए, आगामी सामाजिक कॉमेडी फिल्म के संगीत रचनाकारों ने गुरु रंधावा को प्यार की भाषा बोलने के लिए मजबूर किया है | मीठी नोक-झोंक और एक सुंदर संबंध की शुरुआत के साथ यह ट्रैक हर किसी को एक प्यार के परिपूर्ण मिश्रण के साथ, प्यार भरी भावना की याद दिलाएगा।

"तेरी चोरियाँ" गुरू रंधावा द्वारा रचित और वी द्वारा संगीतबद्ध, लव रंजन और गुरु रंधावा द्वारा लिखे गए गीत और खुद गुरु रंधावा और पायल देव ने इसे अपनी आवाज दी है |

Rajkummar Rao

अपनी नवीनतम रचना पर अपने विचारों को साझा करते हुए, गुरु रंधावा ने चुटकी लेते हुए कहा, "तेरी चोरियाँ" मेरे लिए वास्तव में विशेष है। जब नुसरत और मैं मनाली में "इश्क तेरा" के गाने की शूटिंग कर रहा था, लव सर ने मुझे यह हुक लाइन "तेरी चोरियाँ" दी थी और कहा कि हमें यह गीत छलांग के लिए तैयार करना है। मैं उनके साथ दोबारा काम करने के लिए बेहद उत्साहित था, इसलिए मैंने उसी क्षण गाना लिखना शुरू कर दिया था।

इस गाने में एक खुशी की लहर है, जीवंतता है, इसमें राजकुमार और नुसरत एक दूसरे को जानने का मौका देते है और एक दुसरे के प्रति प्रेम भावना रखते है , लेकिन कबूल करने के लिए तैयार नहीं हैं | नुसरत एक महान अभिनेत्री है और स्वाभाव से बहुत विनम्र हैं और यहां तक की जब हम इश्क तेरा की शूटिंग कर रहे थे तब उन्होंने मुझे अभिनय भी सिखाया । इस बार, कोई मुझे देखने के बजाय केवल मुझे सुनेगा, लेकिन मुझे खुशी है कि राजकुमार और नुसरत इसमें शामिल हैं। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं हंसल सर, लव सर और पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं |

अपनी फिल्म के अगले ट्रैक पर बोलते हुए, निर्देशक हंसल मेहता ने कहा, "गुरु रंधावा ने इस मधुर गीत की रचना की। मुझे याद है कि हम एक जगह की खोज लिए गए थे और लव (रंजन) ने "तेरी चोरियाँ" की शुरुआती पंक्तियों को बजाया और यह बहुत ही आकर्षक था। ट्रैक में मिठास है जो की पूरी तरह से फिल्म की मासूमियत और राजकुमार और नुसरत के रिश्ते के साथ मेल खाती है।

छलांग इस दिवाली, 13 नवंबर, 2020 को केवल अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर जारी होने जा रही है। छलांग लव फिल्म्स प्रोडक्शन है, हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, गुलशन कुमार, भूषण कुमार, द्वारा अजय देवगन लव रंजन अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X