एक्शन सीन शूट करते हुए गुरु रंधावा बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती, फोटो शेयर कर बोले- हौसला...

Guru Randhawa Hospitalised: पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा की तरफ से एक ऐसी खबर सामने आई जिसे जान फैन्स तो उनकी चिंता होने लगी है। दरअसल गुरु रंधावा बुरी तरह घायल हो चुके हैं जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अस्पताल में भर्ती हुए गुरु रंधावा
हाल ही में गुरु रंधावा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने अस्पताल की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि गुरु रंधावा अस्पताल में लेटे नजर आ रहे हैं। उनके गर्दन और सिर पर चोट लगी नजर आ रही है। सिंगर ने गर्दन पर सर्वाइकल कॉलर पहना है और सिर पर पट्टी लगी है। वहीं चेहरे पर भी खरोच के निशान नजर आ रहे हैं। बता दें कि गुरु रंधावा को यह चोट शूटिंग के दौरान लगी थी। वह अपने नए प्रोजेक्ट के लिए स्टंट कर रहे थे, लेकिन स्टंट ठीक से ना हो पाने की वजह से वह बुरी तरह घायल हो गए।
मैं दर्शकों के लिए मेहनत करूंगा
गुरु रंधावा अपनी फिल्म 'शौंकी सरदार' की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन स्टंट के दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया। उन्हें चोट तो गहरी आई है, लेकिन फिलहाल हालत में पहले से सुधार है। अपनी अस्पताल से तस्वीर शेयर करते हुए गुरु रंधावा ने कैप्शन में लिखा- 'मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन हौसला बरकरार है। शैंकी सरदार फिल्म के सेट से मुझे एक याद मिली है। मुश्किल है यह स्टंट करना, लेकिन मैं मेहनत करूंगा अपने दर्शकों के लिए।'
फैन्स ने जताई चिंता
गुरु रंधावा की यह हालत देख फैन्स ही नहीं सितारों ने भी उनके लिए फ्रिक जताई है। ऑरी ने कमेंट करते हुए लिखा- जल्दी ठीक हो जाओ भाई। वहीं जैकलीन फर्नांडीस ने भी फिक्र जताई है। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, शहनाज गिल, भारती सिंह समेत तमाम सितारों ने कमेंट किया है और सिंगर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











