'सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीब हो रहा था' गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप
Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग होने के बाद हड़कंप मच गया है। सुबह करीब 5 बजे बाइक पर सवार दो युवको ने 24 एचएस फिटनेस जिम के बाहर सात राउंड गोलियां चलाई और भाग निकले। फायरिंग की घटना तुरंत पुलिस को दी गई।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित का एक फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि जिस जिम को निशाना बनाया गया, वह पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी है। साथ ही यह भी कहा गया कि कथित तौर पर सलमान खान के करीब होने की वजह से जिम को निशाना बनाया गया। हालांकि, इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पोस्ट में क्या लिखा है?
वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है- 'जय महाकाल...जय श्री राम. राम राम सभी भाईयों को। जो आज ये 24 एचएस फिटनेस दिल्ली गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग गुई है वो मैंने अनिल पंडित यूएसए और लॉरेंस विश्नोई ग्रुप ने की है। ये सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीब हो रहा था। इसको पहले भी समझाया था कि इससे दूस रहो। ये हमारा दुश्मन है लेकिन इसको समझ नहीं आई और जितने भी हमारे दुश्मन हैं वो किसी भी रोने में छुप जाए जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी। वेट एंज वॉच'।
इस पोस्ट से साथ आगे नोट लिखा है- और जीतने भी ये देशद्रोही हैं जो देश के खिलाफ साजिश रचते हैं, दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना वहीं पर ही मारेगे। मामसे की जांच हर पालू से शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग के पीछे असल वजह क्या थी और वायरल हो रहे ऑडियो व सोशल मीडिया पोस्ट का घटना से कोई सीधा संबंध है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
