गुरु रंधावा ने सलमान खान की हीरोइन को घुटने पर बैठकर दिया Rose, शर्म से लाल हो गई हसीना

गुरु रंधावा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 7 फरवरी यानि रोज डे वाले दिन एक बॉलीवुड हसीना के साथ रोमांटिक होते दिख रहे हैं। सभी जानते हैं कि रोड डे वाले दिन लोग अपनी मशूका और बीवी को गुलाब देते हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद चर्चाएं शुरु हो गई हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सई मांजरेकर की जोकि फिल्म प्रमोशन के लिए गुरु के साथ मौजूद थीँ। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए गुरु रंधावा गुलाब का फूल लेकर घुटनों के बल बैठ गए और सई मांजरेकर को गुलाब दिया।
इसके बाद हसीने मुस्कुराते हुए उसको कुबूल किया। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं। इस वीडियो को Viral Bhayani ने साझा किया है। पेज ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ''सभी को गुलाब दिवस की शुभकामनाएँ! ये बहुत बढ़िया था "गुरु।''
इसके बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''हमारा पंजाबी हाई रेटेड गबरू और डाउनटाउन लौंडा लीजेंड तेनू सूट सूट करदा पाजी..!! कुछ खट्टा हो जय के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'' एक ने लिखा, ''शहनाज गिल का क्या हाल होगा।''
एक ने लिखा, ''ये तो खेल गया।'' एकस ने लिखा, ''क्या चल रहा है दोनों के बीच।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि गुरुर रंधावा और सई मांजरेकर की एक फिल्म आ रही है जिसका नाम है, कुछ खट्टा हो जाए।
इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर गुरु रंधावा और सई पहुंचे थे। इसी दौरान ये वीडियो आया। अब देखना है कि फिल्म को लोगों के द्वारा कितना पसंद किया जाता है। सई मांजरेकर ने सलमान खान के साथ दबंग 3 से धमाकेदार डेब्यू किया था। फिलहाल आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











