बॉलीवुड के इस खान ने गुरु रंधावा को बताया 2 रुपये का एक्टर, भड़का स्टार बोला- किसी पंजाबी से पाला नहीं पड़ा

Guru Randhawa KRK Fight: बॉलीवुड में सेलेब्स में कॉम्पीटीशन और मनमुटाव की खबरें आती रहती हैं। केआरके जो की अपने तल्ख रवैये को लेकर काफी मशहूर हैं वो बी टाउन में किसी ना किसी सेलेब्स के काम की आलोचना करते हुए उन्हे अपने टार्गेट पर ले लेते हैं। इस बार केआरके ने पंजाबी स्टार गुरु रंधावा को अपने निशाने पर ले लिया है।
गुरु रंधावा ने अपनी आगामी पंजाबी फिल्म "शाहकोट" का एक पोस्टर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। जिसपर टिप्पणी करते हुए केआरके ने गुरु को "2 रुपये का अभिनेता" और "धोबी" बोल दिया। उसके इस कमेंट से गुरु को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने तुरंत इसका जवाब दिया।
Bhai aap mere se bade ho , but apse mein bilkul bhi inspired nhi hoon, pehle movie dekho fir kya ptaa dhobhi pasad madroon..
— Guru Randhawa (@GuruOfficial) September 27, 2024
Apka tweet 2 rs ka tha https://t.co/9A6KbiPHce
जवाब में गायक ने कहा, "भाई आप मुझसे उम्र में बड़े हैं लेकिन मैं आपसे बिल्कुल भी प्रेरित नहीं हूं, पहले फिल्म देख लो फिर कौन जानता है कि आपको धोबी पसंद है या नहीं... आपका ट्वीट 2 रुपये का था।"
इसके बाद ट्विटर वार छिड़ गया और दोनों एक-दूसरे के पोस्ट पर भर-भर जवाब दे रहे थे। केआरके ने फिर लिखा, "अरे केआरके दुनिया के नंबर 1 आलोचक हैं, केआरके को चुनौती मत दो, तुम 2आरएस एक्टर हो।"
उनके अपमानजनक और कठोर शब्दों का जवाब देते हुए गुरु ने लिखा, "मैं अभी भी तुम्हारे बीच में हूँ भाई, ऐसा लगता है कि तुमने कभी किसी पंजाबी का सामना नहीं किया... 2आरएस कौन है, सबको पता है।" बता दे, केआरके इससे पहले भी कई एक्टर से उलझ चुके है।


Click it and Unblock the Notifications











