स्व. दिग्गज अभिनेता गुरूदत्त के बेटे अरूण का निधन
स्व. दिग्गज अभिनेता गुरूदत्त के बेटे अरूण दत्त का शनिवार को पुणे में निधन हो गया है इस बात की जानकारी उनकी बेटी गौरी दत्त ने मीडिया को रविवार को दी। गौरी ने बताया कि उनके पिता अरूण दत्त शनिवार दोपहर पुणे में चल बसे। वह स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों से जूझ रहे थे, लेकिन निधन का प्रमुख कारण गुर्दा फेल होना था।
स्व. दिग्गज अभिनेता गुरूदत्त के बेटे अरूण का निधन
उनका अंतिम संस्कार पिछली रात (शनिवार) पुणे में किया गया। वो 58 साल के थे। अरूण अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गये हैं।
मालूम हो कि अरूण दत्त के पिता गुरुदत्त 10 अक्टूबर, 1964 को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी मृत्यु की असल वजह क्या थी और उन्होंने आत्महत्या क्यों की इस बारे में आज भी लोग जानना चाहते हैं लेकिन यह राज आज भी राज ही है।
फिलहाल अरूण दत्त के निधन पर बॉलीवुड ने गहरा शोक जताया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना की है।


Click it and Unblock the Notifications












