'प्यासा' ऑल टाईम 100 में शामिल

By Priya Srivastava

Pyaasa
महान फ़िल्मकार और अभिनेता गुरु दत्‍त की कालजयी फिल्म 'प्यासा' और बेमिसाल अभिनेता कमल हसन के बेहतरीन अभिनय से सजी 'नायकन' को प्रतिष्ठित टाईम पत्रिका ने सर्वकालीन 100 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शुमार किया है। टाईम ने प्यासा और नायकन को 100 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल करने के अलावा दस सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस के लिए राजकपूर की फिल्म आवारा और दस सर्वश्रेष्ठ साउंड ट्रैक के लिए मणिरत्नम की रोजा को भी चुना है।

इन फिल्मों और अभिनेताओं को टाईम के फिल्मालोचक रिचर्ड कोलियार्स्ब और रिचर्ड शिकल ने चुना है। गुरुदत की ब्लैक एंड वहाइट कालजई फिल्म प्यासा 1957 में बनायीं गयी थी। और यह आज भी बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ कृतियों में से एक है। भारतीय सिनेमा में 1950 का दशक स्वर्ण युग माना जाता है।

आजादी मिलने के बाद भारतीय सिनेमा भी बदलाव के दौर से गुजर रहा था। सत्यजित रे जहाँ भारत कला सिनेमा को नई पहचान दे रहे थे। वहीं राज कपूर की फिल्में आवारा, महबूब खान, और

मदर इंडिया, और निर्मल राय की दो बीघा जमीन ने भी भारतीय जनमानस को झकझोर दिया था।

ऐसे समय में गुरु दत्‍त की एक अनाम कवि के ऊपर फिल्म प्यासा ने भारतीय सिनेमा को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया था। उन्होंने इस फिल्म में कई ऐसे प्रयोग किये थे। जो पहले भारतीय सिनेमा में देखे नहीं गए थे। गुरुदत इस फिल्म के लेखक, निर्माता निर्देशक, अभिनेता थे। उनकी अदाकारी वहीदा रहमान की ख़ूबसूरती और एसडी बर्मन के यादगार संगीत ने इस फिल्म को हमेशा के लिए भारतीय सिनेमा में अमर कर दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X