आमिर खान बनेंगे गुरू दत्त

आज भी लोग उनके बारे में जानना चाहते है। उनके जीवन पर फिल्म बनाना चाहते है। बालीवुड में फिलहाल दो निर्देशक उनके जीवन पर फिल्म बनाने की प्रक्रिया में लगे है। एक है फिल्म रंग दे बसंती से चर्चा में आए निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा और दूसरे है शिवेंद्र सिंह धुंगरपुर।
गुरू दत्त ने स्वयं अपने जीवन पर फिल्म 'कागज के फूल बनाई' थी। राकेश ओम प्रकाश मेहरा, नसरीन मुन्नी कबीर द्धारा लिखी गई गुरूदत्त की जीवनी को आधार बनाकर फिल्म बनाने वाले है।
वही शिवेंद्र सिंह इस पर अनुसंधान करने मे लगे है। उन्होंने पहले से ही फिल्म का नाम गुरू दत्त रख लिया है जिसका नामांकरण भी करवाया जा चुका है। वे अपनी फिल्म में गुरू दत्त की भूमिका में आमिर खान को लेना चाहते है।
अब देखना है कि इन दोनों में से कौन अपनी मेहनत में सफल हो पाता है।
aamir khan आमिर खान गुरू दत्त बालीवुड राकेश ओमप्रकाश मेहरा bollywood guru dutt rakeysh omprakash mehra


Click it and Unblock the Notifications