गुरमीत राम रहीम सिंह RAPE CASE: क्या मरते लोगों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा न फिल्म प्रमोट की?
गुरमीत राम रहीम सिंह के रेप केस में सीबीआई ने उन्हें दोषी करार दे दिया है। सज़ा का फैसला जल्द सुनाया जाएगा और इस बीच, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ समेत दर्जनों शहर में हालात बिगड़ चुके हैं। 144 धारा के बावजूद दंगे हो रहे हैं और 28 लोगों की जान जा चुकी है।
इन सबके बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा को बुरी तरह घसीटा जा रहा है। हुआ यूं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सुबह एक ट्वीट किया जहां हरियाणा - पंजाब के लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की और उम्मीद की कि हालात जल्द सुधरें और वो उनकी अगली फिल्म अ जेंटलमैन देख पाएं।

इसमें कोई शक नहीं है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की टाईमिंग गलत थी। लेकिन ये ट्वीट दंगे भड़कने से पहले की है। मौके की नज़ाकत समझते हुए सिद्धार्थ ने बाद में स्पष्ट भी किया कि उन्हें नहीं पता था कि हालात इतने बद्तर हो जाएंगे। सबकी सुरक्षा की प्रार्थना की।
अब दिक्कत ये है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को लोग इनसेंसिटिव कह रहे हैं। लेकिन खुद भी किसी के कमेंट में गुस्सा नहीं दिखा। सबने इस बात को मज़ाक में ही लिया -


Click it and Unblock the Notifications











