#MSG: दबंग 3 का क्या इंतज़ार...लीजिए असली #PART 3 टीज़र
कहां आप दबंग 3 और डॉन 3 का इंतज़ार कर रहे हैं। असली फिल्म तो बनकर तैयार भी हो गई है। MSG तो याद ही होगी, मेसेंजर ऑफ गॉड। फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनकर तैयार है और टीज़र भी रिलीज़ कर दिया गया है। इस बार फिल्म का नाम है MSG: THE WARRIOR: लायन ऑफ हार्ट। यानि कि शेरदिल।
[इन 10 कारणों से चर्चा में रही मेसेंजर ऑफ गॉड]
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पहली दोनों फिल्में काफी कंट्रोवर्शियल रही थी। फिल्म में राम रहीम सिंह के लुक से लेकर एक्शन तक पर सवाल उठाया गया था। देखिए फिल्म का मोशन पोस्टर -
इस बार एमएसजी 300 साल के योद्धा के रूप में वापस आ रहे हैं जो केवल महिलाओं और गरीबों के हक के लिए लड़ता है। गौरतलब है कि विवादों में घिरी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' यानी एमएसजी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे।
[रिव्यू: MSG बनाम ROY, कौन है ज़्यादा 'FUNNY']
पंजाब में इसके खिलाफ विरोध को देखते हुए कई थियेटर मालिकों ने फिल्म को न दिखाने का फैसला भी किया था। लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दे दी थी।


Click it and Unblock the Notifications












