टॉप सीक्रेट एजेंट का रोल निभाएंगे एमएसजी..हो जाएं तैयार!
गुरमीत राम रहीम सिंह की आने वाली फिल्म 'हिंद का नापाक को जवाब एमएसजी लॉयनहॉर्ट 2' का हुआ उद्घाटन। फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।
हकीकत एंटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर तले डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह की आने वाली फिल्म 'हिंद का नापाक को जवाब एमएसजी लॉयनहॉर्ट 2' का हाल ही में उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इसका उद्घाटन खुद संत राम रहीम ने किया। यही नहीं, इस मौके पर 10 ज़रूरतमंद परिवारों को राशन भी दिया गया। वहीं राम रहीम ने पत्रकारों से बातचीत भी की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस फिल्म की पूरी कहानी हाल ही में भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।
फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस प्रकार सेना के बहादुर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए आतंकवादियों को मार गिराया।
टॉप सीक्रेट एजेंट का रोल निभाएंगे एमएसजी
उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका रोल टॉप सीक्रेट एजेंट का है जो पाकिस्तान जाएगा। यह योद्धा आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में ही जवाब देगा। फिल्म की शूटिंग सिरसा, राजस्थान, हिमाचल, सिक्किम में होगी। बाप बेटी की जोड़ी फिल्म को डायरेक्ट करेगी। डीओपी संतोष डंडियाल होंगे।
प्रेग्नेंसी की खबरों पर बिपाशा ने तोड़ी चुप्पी..बताई सच्चाई
वहीं उन्होंने ये भी बताया कि सीमा पर शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उनको फिल्म में शामिल कर सैल्यूट कर फिल्म के अभियान की शुरुआत की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












