Shocking..इस एक्टर का हुआ लाखों का सामान चोरी...
ऐसा बहुत कम होता है जब किसी एक्टर के लाखों रुपए के सामान चोरी हो जाए। हाल ही में गुरमीत चौधरी ने इसका सामना किया। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में..
इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से थोड़ी सी फुरसत पाकर जब कोई एक्टर अपने परिवार के साथ छुट्टियों के लिए विदेश घूमने के लिए निकल पड़े। वहां पर जाकर उसका लाखों का सामान चोरी हो जाए। फिर उस एक्टर का हाल कैसा होगा क्या आपने कभी ये सोचा है। नहीं ना। टीवी से बॅालीवुड में जाकर बस जाने वाले गुरमीत चौधरी के साथ ऐसा ही हुआ।

जी हां। गुरमीत चौधरी अपनी पत्नी देबिना बनर्जी के साथ थाईलैंड एक परफेक्ट हॉलिडे पर गए थे। लेकिन वहां पर शॉपिंग में बिजी रहने के कारण गुरमीत का लाखों का सामान चोरी हो गया। उन दोनों के ट्रिप का हर दिन खुशनुमा रहा। लेकिन आखरी दिन वह दोनों बाहर घूमने निकले थे। इस दौरान उनका तकरीबन 1.50 लाख रुपए का सामान चोरी हो गया।
दोनों ने अपना सामान खोजने की पूरी कोशिश की। मगर बाद में उन्हें अंदाजा हुआ कि उनका यह सारा कीमती सामान चोरी हो गया है। उन्होंने तुरंत अपना डेबिट और क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर दिया। अफसोस इस बात का हुआ कि उन्हें पुलिस में शिकायत करने का मौका नहीं मिला। उन्हें उसी दिन मुंबई के लिए रवाना होना था। अच्छी बात यह हुई कि गुरमीत ने अपना पासपोर्ट देबिना के बैग में रख दिया है।


Click it and Unblock the Notifications