देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी के घर आई 'नन्ही परी', सात महीने में दूसरी बार बने पेरेंट्स

Gurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee

Recommended Video

Debina Bonnerjee,Gurmeet Choudhary दूसरी बार बने Parents, Complications की वजह से दुआ करने को कहा!

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। गुरमीत चौधरी ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को शेयर किया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर यह खुशखबरी बताई है कि उनके घर बिटिया का आगमन हुआ है। इस तस्वीर में वो और देबिना बनर्जी साथ-साथ नजर आ रहे हैं।

गुरमीत चौधरी ने साथ ही यह जानकारी भी दी है कि, उनकी बेटी समय से पहले इस दुनिया में आ गई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए गुरमीत चौधरी ने लिखा है- 'बेबी गर्ल, तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है। हम दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। इस समय हम आप लोगों से सिर्फ निजता की उम्मीद रखते हैं। हमारी बेबी गर्ल समय से पहले इस दुनिया में दस्तक दे चुकी है। आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहें।'

गुरमीत चौधरी के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कई सेलिब्रिटीज उन्हें नन्हीं परी के लिए बधाइयां दे रहे हैं। एक्टर सोनू सूद, कॉमेडियन भारती ने भी कॉमेंट किया है। भारती सिंह ने कॉमेंट करते हुए लिखा है- 'याहू, बधाई. बेबी गर्ल चाहिए मुझे भी'

बता दें कि, गुरमीत और देबिना इसी साल पहली बार पैरेंट्स बने थे। देबिना बनर्जी ने 3 अप्रैल को बेटी लिएना को जन्म दिया था। लिएना के जन्म के तुरंत बाद उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी को घोषणा की थी। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था। कई लोगों ने उन्हें यह कहकर ट्रोल किया था कि, उन्हें अभी लिएना पर ध्यान देना चाहिए था।

देबिना बनर्जी पिछले दिनों अपनी बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट की वजह से चर्चा में थीं। उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर की थी जिसे कई लोगों ने पसंद नहीं किया था तो कई लोगों ने उनकी बोल्ड च्वाइस की तारीफ की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X