किसान संगठनों से मिली धमकी, सांसद सनी देओल को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, 11 जवान होंगे साथ !
किसान आंदोलन के लिए अपने बयान को लेकर सनी देओल इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। गुरदासपुर के भाजपा सांसद वह फिल्म अभिनेता सनी देओल ने किसानों को लेकर जो अपना पक्ष रखा था उसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। पिछले दिनों सांसद सनी देओल ने किसान आंदोलन को केंद्र व किसानों के बीच का मामला बताया था।
साथ ही उन्होंने बिल का समर्थन भी किया था। इसी के बाद ये खबर सामने आ रही है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा सांसद सनी देओल को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई है।

बताया जा रहा है कि सनी देओल के पठानकोट स्थित आवास पर भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। सनी देओल को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। जो कि किसी को भी मिलने वाली सबसे बड़ी और तगड़ी सुरक्षा मानी जाती है। हालांकि सनी देओल ने इस तरह की किसी भी खबर से इंकार किया है।


Click it and Unblock the Notifications