गुरदास मान को ब्रिटेन में डॉक्टरेट की उपाधि

Gurdas Maan
ब्रिटेन के वोल्वरहैम्टन विश्वविद्यालय ने पंजाबी गायक गुरदास मान को विश्व संगीत में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। मान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पंजाबी लोकसंगीत को लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता है। उन्हें मंगलवार को संगीत की दुनिया में उनके करियर के लिए विश्वविद्यालय के 'स्कूल ऑफ स्पोर्ट, परफॉर्मिग आर्ट्स एंड लाइजर' की ओर से सम्मानित किया गया।

मान ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, "मेरे लिए यह एक भावनात्मक क्षण है। मैं अपने प्रशंसकों और दुनियाभर में मेरे गीत सुनने वाले अपने श्रोताओं की ओर से इस सम्मान को स्वीकार करता हूं। मैं यहां हर किसी को और खासतौर पर वोल्वरहैम्टन के लोगों को उनके प्यार और सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

मैं इस सम्मान के लिए शुक्रगुजार और कृतज्ञ हूं और मैं हमेशा की तरह अपने श्रोताओं का मनोरंजन करता रहूंगा।" मान के अलावा सर पॉल मैककार्टने, बिल कॉस्बी और बॉब डायलन को भी इस उपाधि से सम्मानित किया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X