'रेवल्यूशन 2020' पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगे गुप्ता

Gupta to direct screen adaptation of 'Revolution 2020'
चेतन भगत की किताब के फिल्मी रूपांतरण 'काय पो चे' की अभूतपूर्व सफलता के बाद डिज्नी यूटीवी उनकी एक और किताब 'रेवल्यूशन 2020' पर फिल्म बनाने जा रहा है। राज कुमार गुप्ता इसका निर्देशन करेंगे। गुप्ता अब तक 'आमिर', 'नो वन किल्ड जेसिका' व 'घनचक्कर' का निर्देशन कर चुके हैं।

गुप्ता कहते हैं कि उन्हें किताब पसंद आई इसलिए वह उस पर आधारित फिल्म के रूपांतरण और निर्देशन के लिए राजी हो गए हैं।

एक बयान में गुप्ता ने कहा, "मैंने, चेतन भगत की रचना 'रेवल्यूशन 2020' को पढ़ा और इससे प्रभावित हुआ। यह युवावस्था की उलझन, प्यार में होने और भ्रष्ट होने की एक बेहद सादी और हृदयस्पर्शी कहानी है। मैं फिल्मी पर्दे के लिए इसे लिखने और निर्देशन का इंतजार कर रहा हूं।"

डिज्नी यूटीवी, स्टूडियो की वरिष्ठ क्रिएटिव निदेशक रुचा पाठक ने बताया, "हम महान फिल्में बना चुकीं, दो बड़ी प्रतिभाओं संग दोबारा काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।"

फिल्म वर्ष 2014 के मध्य में प्रदर्शित होने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X