Gupt 2- बॉबी देओल की धमाकेदार फिल्म का बनेगा सीक्वल- 15 साल बाद Blockbuster शुरुआत
बॉबी देओल ने फिल्म रेस 3 से सलमान खान के साथ धमाकेदार वापसी की थी और इस समय उनके पास फिल्मों की कमी नहीं हैं। बता दें कि वो हाउसफुल की शूटिंग कर रहें हैं। इसी बीच उनकी शानदार फिल्म गुप्त को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है जिसकी तैयारिया शुरु हो चुकी हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म को निर्देशक राजीव राय ने निर्देशित किया था और फिल्म के रिलीज के बाद वो एक टॉप के निर्देशक के तौर पर उभरे थे।
फिल्म इतनी ज्यादा चली थी कि ये बॉबी देओल की सफलतम फिल्म बन गई। निर्देशक ने बताया कि गुप्त 2 को बनाने को लेकर वो काफी समय से विचार कर रहे हैं और उन्होने फिल्म का एक भाग फाइनल कर लिया है।

उनका कहना कि वो अगले भाग का ऐलान अप्रैल तक कर सकते हैं क्योंकि वो लगभग 5 स्क्रिप्ट पर काम कर रहें हैं। बॉबी देओल की इस फिल्म के सीक्वल में एक्शन, थ्रिलर और इमोशन देखने को मिलने वाला है।
राजीव राय ने ये भी बताया कि उनके उन्ही की फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा ऑफर आएं हैं लेकिन उनको कॉसेप्ट पसंद नहीं आया था। अब वो 15 साल के बाद धमाकेदार वापसी कर रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications