कंगना रनौत को डराने के लिए चलाई गईं गोलियां, एक्ट्रेस की बढ़ाई गई सिक्योरिटी
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में लोग कुछ ना कुछ नई जानकारी लोगों को हैरान कर रही है वहीं दूसरी तरफ से इस केस से कंगना रनौत का जुड़े रहना भी अब उनके लिए भी परेशानी भरा हो चुका है। कंगना रनौत की मानें तो उन्हें डराने के लिए उनके घर के पास गोलियां चलाई गई हैं।
इंटरटेनमेंट टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंगना रनौत के मनाली घर के पास शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे दो गोलियां चलीं। ये गोलियां किसने चलाईं फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से कंगना रनौत के घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वहीं कंगना रनौत का कहना है कि ये सब उन्हें डराने धमकाने के लिए किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने सीधा सीधा मुख्यमंत्री के बेटे का नाम लिया है।
ये उनके लिए एक तरह की चेतावनी थी कि देखो सोच समझकर बातें करो। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और कंगना के घर की तरफ आने जाने वालों पर भी नज़र रखी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications