गुंजन सक्सेना ने देखा अपनी बॉयोपिक का टीजर- जाह्नवी कपूर और टीम के लिए लिखा खास मैसेज
जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' का टीजर रिलीज किया गया, साथ ही घोषणा हो चुकी है कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म इंडियन एयर फोर्स की पहली महिला चॉपर पायलट गुंजन सक्सेना की बॉयोपिक है। रियल गुंजन सक्सेना ने टीजर रिलीज के बाद प्रतिक्रिया दी है और जाह्नवी कपूर की तारीफ की है।
गुंजन सक्सेना के इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर कर जाह्नवी ने लिखा, "उम्मीद है हम आपको गौरवान्वित करेंगे गुंजन मैम.." करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन तले बनी यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म अटक गई और अब इसे ऑनलाइन रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी, विनीत सिंह जैसे कलाकार दिखेंगे। फिल्म का निर्देशक शरण शर्मा ने किया है।

गुंजन सक्सेना ने टीजर पर रिएक्शन देते हुए लिखा- "मेरे montage को जाह्नवी के वॉइस ओवर के साथ देखने के बाद बहुत सी पुरानी यादें मेरे सामने दोबारा आ गई हैं। मुझे लगता है कि यह एक समृद्ध यात्रा के पूरा होने का समय है, जो शरण (निर्देशक) के साथ तीन महीने पहले शुरू हुई थी। और यह शरण के साथ क्या यात्रा रही है.. मैंने हमेशा बड़े पर्दे पर अपने जीवन को चित्रित करते हुए उनकी ईमानदारी, समझदारी और संवेदनशीलता की प्रशंसा की है। मेरी उम्र के हर व्यक्ति के पास बताने के लिए एक कहानी है। भाग्य से मेरे पास शरण और जाह्नवी हैं, इस कहानी को बताने के लिए।"


Click it and Unblock the Notifications











