Posters: जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' की पहली झलक- रिलीज डेट के साथ
Recommended Video
जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल के तीन पोस्टर लांच किए गये हैं। साथ ही फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन तले बनी इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, पंकज त्रिपाठी, विनीत सिंह जैसे कलाकार दिखेंगे। यह फिल्म इंडियन एयर फोर्स की पहली महिला चॉपर पायलट गुंजन सक्सेना की बॉयोपिक है।
गुंजन सक्सेना को भारत की पहली लड़ाकू महिला पॉयलट होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने 1999 की कारगिल लड़ाई में अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने कई साथियों की जान बचाई थी। गुंजन को उनकी बहादुरी के लिए सुर्यवीर पुरूस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इस फिल्म में जाह्नवी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगी।

कोई शक नहीं धड़क के बाद.. जाह्नवी को इस बॉयोपिक में देखना काफी दिलचस्प होगा। इस फिल्म से जाह्नवी अपने अभिनय का लोहा मनवा सकती हैं। इस फिल्म के लिए जाह्नवी ने कुछ दिनों तक flying ट्रेनिंग भी ली है। साथ ही उन्होंने गुंजन के साथ भी कुछ समय साथ गुजारा है।
गुंजन सक्सेना का पोस्टर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा है- उससे कहा गया कि लड़कियां पायलट नहीं बनती... लेकिन वह अपनी जमीन पर खड़ी थी और उड़ना चाहती थी। गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल, 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी।
वहीं, फिल्म के एक पोस्टर में जान्हवी कपूर इंडियन एयरफोर्स पायलट की यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं। और एक में अपने पिता पंकज त्रिपाठी के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशक शरण शर्मा ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications