Wedding Photos: गुरुद्वारे में शादी रचा कर बाहर निकला ये बॉलीवुड कपल, शादी के जोड़े पर थमी सबकी नजरें

Guneet monga Sunny Kapoor Wedding Photos: बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर छाई हुई हैं। गुनीत मोंगा ने अपने मंगेतर सनी कपूर के साथ आज यानि 12 दिसंबर को गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों से शादी रचा ली। शादी के बाद जब ये न्यूली वेड कपल गुरूद्वारे के बाहर आया तो वहां मौजूद तमाम फैंस और पैपराजी ने इनकी तस्वीरें किल्क की जो कि मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

गुनीत सनी का वेडिंग लुक
गुनीत और सनी की शादी का फैंस को काफी समय से बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में जब ये कपल शादी के बंधन में बंधकर पहली बार गुरुद्वारे से बाहर निकला तो हर कोई इस कपल के शादी के जोड़ो के निहारता रह गया। गुनीत ने अपनी शादी के लिए जहां गुलाबी और नीले रंग का जोड़ा सेलेक्ट किया था तो वहीं सनी भी उनके साख क्रीम शेरवानी और नीले दुपट्टे और सेहरे में ट्विनिंग करते दिखाई दिए।

अप्रैल में की थी सगाई
दोनों का ने इसी साल अप्रैल महीने में सगाई की थी। इसके साथ ही बाद से ही दोनों की शादी के चर्चे थे। ऐसे में ये साल जाते-जाते दो और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने शादी का फैसला ले लिया है। बता दें कि गुनीत 39 साल की हैं।

एक रात पहले हुए कॉकटेल पार्टी
शादी से एक रात पहले यानि के 11 दिसंबर को इस स्टार कपल ने प्री वेडिंग सेलिब्रेशन पार्टी रखी थी। इस कॉकटेल पार्टी में बी टाउन के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की थी। कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

मेहंदी की रस्म में की खूब मस्ती
कॉकटेल पार्टी से पहले गुनीत और सनी की मेहंदी और संगीत समारोह की तस्वीरे भी सामने आई थी। मेहंदी की रस्म में गुनीत और सनी ने ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आई। गुनीत मेहंदी के हाथों पर सनी के नाम की मेहंदी लगी। तो वहीं एक दूसरे फोटो में वो डांस करती हुई नजर आईं।

फैंस दे रहे हैं बधाईयां
शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स इस कपल को खूब बधाईयां दे रहे हैं। इसके साथ ही शादी की और भी इनसाइड तस्वीरों और वीडियो की डिमांड कर रहे हैं। इस तस्वीरों को देखने के बाद साफ है कि ये कपल एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधकर काफी एक्साइटेड है।


Click it and Unblock the Notifications











