VIDEO- नई नवेली दुल्हन के चेहरे पर चल गई बंदूक, दिखावा करने के चक्कर में हो गया इतना बड़ा कांड

viral video

शादी ब्याह में कई बार फालतू का फोकस इतना भारी पड़ता है कि लोग हैरान हो जाते हैं। इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो काफी हैरान करने वाला है। वीडियो में स्पार्कल गन चलाना दुल्हन को भारी पड़ गया और दुर्घटना हो गई।

वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हा और दुल्हन हाथ में स्पार्कल गन लिए नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे की तरफ पीठ लगाकर खड़े हैं गन चला रहे हैं। इस दौरान कुछ ऐसा होता है कि स्पार्कल गन बैक कर जाती है और पूरी आग दुल्हन के चेहरे पर आकर गिर जाती है।

जैसे ही दुर्घटना होती है लोग स्टेज पर आते हैं और दुल्हन को संभालते हैँ। इस वीडियो को न्यूज 24 के ट्विटर पेज पर साझा किया गया है और जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इसपर कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''शुभ कार्य में जितनी ज्यादा नौटंकी दिखाई जाएगी उतना ज्यादा नुकसान होता है।''

एक ने लिखा, ''क्यूं करते हैं लोग ये सब? अब भुगतो।'' एक का कहना था, ''ये दिखावे की दुनिया खतरनाक है।'' एक ने लिखा, ''यह बिल्कुल बकवास है। लोग ऐसी सारी चीज़ें क्यों आज़माते हैं?'' एक ने लिखा, ''बहुत अच्छा हुआ।'' इस तरह से हमदर्दी की जगह दोनों को ट्रोल कर रहे हैं और कई तरह की बातें बता रहे हैं।

हालांकि दुल्हा दुल्हनकी तरफ से इसको लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आय़ा है। दुल्हन का चेहरा कितना जला है या कितना नुकसान हुआ है, इसको लेकर भी किसी तरह की कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। रील और वीडियो के इस समय में लोगों को अक्सर नई नई चीजें करते हुए देखा जाता है और कई बार ये काफी खतरनाक होता है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X