जागरूकता फैलाएंगे गुलजार और शान

By Staff

Gulzar
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गीत देने वाले गीतकार गुलजार अब युवाओं को एड्स के प्रति जागरूक करेंगे।

गुलजार के इन गीतों को गायक शान आवाज देंगे। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की महानिदेशक के.सुजाता रॉव ने कहा, "गुजलार के गीत कमाल के होते हैं। उनके गीतों से एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।"

एड्स के प्रति जागरूकता के प्रसार के लिए संगीत वीडियो का निर्देशन शांतनु मोइत्रा ने किया है। इस वीडियो का नाम 'यहां कुछ सपने रहते हैं, तुम्हारे अपने रहते हैं' रखा गया है।

बॉलीवुड भी एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करता रहा है। 'फिर मिलेंगे' और 'माई ब्रदर निखिल' फिल्में एड्स विषय पर ही आधारित थीं।

गौरतलब है कि देश में लगभग 25 लाख लोग एचआईवी पोजिटीव हैं, जिसमें 70,000 14 वर्ष से काम आयु के हैं। नाको के अनुसार 33 फीसदी एचआईवी पोजिटीव 15-30 वर्ष की आयुसीमा के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X