फाल्के अवॉर्ड की खुशी में कुछ बोल ही नहीं पाए गुलजार

गुलजार साहब यूं तो अभी तक ऑस्कर, फिल्मफेयर जैसे कई सारे सम्मानित अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं लेकिन दादा साहब फाल्के अवॉर्ड को पाते समय गुलजार बहुत ही भावुक हो गये। गुलजार साहब ने कहा कि इस समय हमारी इंडस्ट्री में जो नये जेनरेशन आई है वो काफी बेहतरीन है। उनके अदंर काम करने की लगन और जोश दोनों ही कूट कूटकर भरा हुआ है। गुलजार साहब ने इस नयी जेनरेशन की काफी तारीफ की। साथ ही गुलजार साहब ने ये भी कहा कि हमारा हिंदी फिल्म जगत फौज से किसी मामले में कम नहीं है। यहां पर भी सिर्फ प्यार और मोहब्बत की बात होती है। किसी तरह का जाति भेदभाव नहीं होता।
फाल्के अवॉर्ड लेने के बाद गुलजार साहब इतने भावुक थे कि उनके पास शब्द ही नहीं थे कुछ भी कहने के लिए, उन्हें इतना भावुक देख वहां मौजूद बाकी लोग भी थोड़ा भावुक हो उठे। गुलजार साहब के साथ ही फिल्म जॉली एलएलबी के लिए सौरभ शुक्ला और शाहिद फिल्म में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











