इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से नवाज़े जाएंगे गुलज़ार

गुलजार से पहले कई और फिल्मी क्षेत्र से जुड़े लोगों को इस सम्मान से नवाज़ा जा चुका है। इन सेलिब्रिटीस में निर्देशक श्याम बेनेगल, जावेद अख्तर, ए आर रहमान और लेखक माश्वेता देवी का नाम शामिल है। साथ ही हमारे पूर्व राष्ट्रपति ए पी अब्दुल कलाम और शंकर दयाल शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह, अरुणा आसफ अली और मोहन धारिया शामिल हैं।
अभी तक इस पुरस्कार के लिए भारत स्काउट एंड गाइड्स, परमधाम आश्रम पवनार, वर्धा, कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट इंदौर और रामकृष्णा मिशन आश्रम नारायणपुर छत्तीसगढ़ जैसी संस्थाओं को सम्मानित किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











