इस सिंगर को हाल-ए-दिल बताने के लिए गुलशन कुमार ने बनाया था ये सुपरहिट गाना? अफेयर के थे चर्चे, अब हुआ खुलासा!

Gulshan Kumar Anuradha Paudwal Affair- टी-सीरीज की नीव रखने वाले और उसको इतना बड़ा बनाने गुलशन कुमार को लेकर एक वक्त एक खबर सामने आई है। बता दें कि मशहूर गीतकार समीर अंजान ने खुलासा किया है कि उनका अफेयर किस सिंगर के साथ था?
इसके अलावा उनके हालात पर एक गाना उनको मिला था जिसको ना चाहते हुए गुलशन कुमार ने बनाया था। 'तू प्यार है किसी और का तुझे चाहता कोई और है..' लाखों दिलों की बात कहता ये गाना गुलशन कुमार के काफी करीब है।
बता दें कि उनके अफेयर के चर्चे सिंगर अनुराधा पौडवाल के साथ उस वक्त हुआ करते थे और ये गाना सुनकर गुलशन कुमार ने एक बड़ा फैसला खुद के खिलाफ जाते हुए लिया था।
समीर अंजान ने खोला राज
एक इंटरव्यू के दौरान समीर अंजान ने कहा, ''उस दौरान इंड्स्ट्री में ये चर्चा थी कि गुलशन कुमार जी का अफेयर अनुराधा पौडवाल जी के साथ चल रहा है। नदीम जी से गुलशन जी किसी बात पे नाराज हो गए थे। उन्होने कहा कि अभी नदीम श्रवण के बहुत से गाने हमने कर लिए और अब किसी दूसरे म्यूजिक डायरेक्टर के साथ करते हैं। मुझे पता चला तो मैने नदीम से कहा कि यार गड़बड़ हो गया गुलशन जी हमारे बैकबोन थे। तो नदीम ने कहा कि अरे आप चिंता मत करिए आज मैं गुलशन जी को ऐसा गाना सुनाऊंगा जिसको वो रिकॉर्ड करेंगे ही करेंगे। तुम एक काम करो, एक ऐसा गाना लिखो कि उनको ये लगे की ये गाना तो एक गिफ्ट हो जाएगा मेरी तरफ से अनुराधा जी के लिए। हम लोग बैठे थे और नदीम ने कहा कि पापा जी एक गाना बनाया है और वो गाना आपके और दीदी के ऊपर है। जैसे ही उन्होने गाना सुना सबकी रिकॉर्डिंग्स कैंसिल और बोले की ये गाना कल के कल रिकॉर्ड होगा। ये गाना आप बताना मत अनुराधा जी को, उनको आने दीजिए और गाने दीजिए।''
समीर अंजान का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। सभी जानते हैं कि वो गाना आज भी काफी सुना जाता है जिसको खुद अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू ने गाया था। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











