अक्षय कुमार का दो टूक चैलेंज - आमिर, सलमान, रणबीर कोई भी इस बायोपिक में मुझसे बेहतर नहीं लगेगा
Recommended Video

जब से अक्षय कुमार ने गुलशन कुमार बायोपिक मुग़ल छोड़ी है और टीसीरीज़ के मालिक और गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार के मुंह से ये निकला कि वो मुग़ल के लिए अक्षय कुमार से बड़ा स्टार लेकर आएंगे, तब से हर किसी की नज़र केवल मुग़ल की कास्टिंग पर है। खासतौर से इसलिए भी क्योंकि फिल्म को अब आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और माना जा रहा है कि लीड किरदार भी वही निभाएंगे।
हालांकि हाल ही में गोल्ड के प्रमोशन्स के दौरान, अक्षय कुमार से पूछा गया कि उनसे बेहतर, इस किरदार को कौन निभा सकता है तो अक्षय कुमार का दो टूक जवाब था कि मुझे लगता है कि मुझसे बेहतर ये रोल कोई नहीं कर सकता है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार ये फिल्म साइन कर चुके थे लेकिन बाद में फीस और स्क्रिप्ट दोनों से नाखुश थे।

वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार के फिल्म छोड़ते ही सब सकते में थे क्योंकि भूषण कुमार और अक्षय कुमार ने मिलकर कई फिल्में साथ में की हैं और इसलिए दोनों की दोस्ती पर इस फिल्म का असर पड़ता साफ दिख रहा था। अब अक्षय ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि मुग़ल में गुलशन कुमार का किरदार उनसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता।
[अक्षय कुमार का ब्लॉकबस्टर 2019 - होली, दीवाली के बाद क्रिसमस भी किया लॉक]
अब ये बाकी के एक्टर्स के लिए अक्षय की खुली चुनौती है या फिर भूषण कुमार की तरफ वापस दोस्ती का हाथ ये तो वक्त ही बताएगा। वहीं लगातार बन रही बायोपिक फिल्मों पर अक्षय ने साफ कहा कि बॉलीवुड का हमेशा का फॉर्मूला है। एक चीज़ चल जाती है तो फिर सब वही बनाने लग जाते हैं।
जितनी बायोपिक फिल्में बन रही हैं इनमें से दो चार को फ्लॉप होन दीजिए, सब अपने आप लाइन पर आ जाएंगे। अब अगर आपने ध्यान नहीं दिया हो तो इस समय सलमान खान को छोड़कर हर सुपरस्टार बायोपिक फिल्में कर रहा है। ऐसे में अक्षय कुमार का ताना किसकी तरफ था और वो किस फिल्म के फ्लॉप होने की आशंका जता रहे थे पता नहीं।
वैसे बॉलीवुड के सारे सुपरस्टार इस समय कोई ना कोई बायोपिक कर रहे हैं। देखिए इनकी एक लिस्ट -


Click it and Unblock the Notifications
