'सूर्यवंशी' की रिलीज दोबारा पोस्टपोन होने पर निराश हुए एक्टर- कहा, यह दिल तोड़ने वाला है
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज एक साल से भी ज्यादा समय के लिए टल चुकी है। कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज को दोबारा आगे बढ़ा दिया गया है। जिससे ना सिर्फ फैंस बल्कि फिल्म के कलाकार भी निराश और हताश हैं।
सूर्यवंशी 30 अप्रैल 2021 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए 30 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिसके बाद रोहित शेट्टी ने फिल्म को अनिश्चितकालीन आगे बढ़ा दिया है। अफवाहों की मानें तो अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

फिल्म के दोबारा पोस्टपोन होने पर अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने भी निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा, "इस फैसले के बाद मेरे दिमाग में जो बात सबसे पहले आई वो दर्शकों की सुरक्षा थी। हम भी उनमें से एक हैं। हमें भी थियेटर में फिल्में प्रमोट करने के लिए जाना होता है। हालांकि ये एक बहुत अच्छा फैसला है। लेकिन फिल्म के लिए एक साल के बाद दोबारा पोस्टपोन होना काफी दिल तोड़ने वाला है।"


Click it and Unblock the Notifications











