बॉलीवुड का स्पेशलाइज्ड बैड मैन हूं : गुलशन ग्रोवर

आप जानते हैं कि आज-कल फिल्मोद्योग के पास कोई खलनायक नहीं है। मैं जानता हूं और मुझे विश्वास है कि मैं बहुमुखी और क्षमतावान अभिनेता हूं। शुरुआत में ख्याति पाने के लिए मैंने इस तरह की भूमिकाएं कीं। मैं अब भी खलनायक की भूमिका करता हूं। मुझे अब भी गर्व है कि मैं फिल्मोद्योग में बचा अकेला विशेषज्ञ खलनायक हूं लेकिन मैं एक अभिनेता हूं जो कोई भी किरदार कर सकता है और मैं ऐसा ही कर रहा हूं।"
देखें : विद्या ने लॉन्च की मर्सडीज़ मैगजीन
ग्रोवर की 'सोहनी महिवाल", 'राम लखन", 'शोला और शबनम" और 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी" में निभाईं नकारात्मक भूमिकाएं आज भी सभी को याद हैं। नक्सलियों और सरकार के बीच लंबे समय से चल रही लड़ाई पर बनी निर्देशक अनंत महादेवन की फिल्म 'रेड अलर्ट: द वार विदइन" में ग्रोवर ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भूमिका की है।
देखें : द किड्स आर ऑलराइट का ट्रेलर
ग्रोवर ने बताया, "मैं पुलिस प्रमुख की भूमिका कर रहा हूं। मैं प्रशासन तंत्र का प्रतिनिधित्व करता हूं और सरकार का दृष्टिकोण रखता हूं.. एक तरह से सभी एक ओर हैं और मैं व मेरा पुलिस बल दूसरी ओर है।" शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही यह फिल्म बताएगी कि किस तरह से अपने बच्चों की शिक्षा के लिए धन की व्यवस्था के लिए जद्दोजहद करता एक गरीब किसान (सुनील शेट्टी) खुद को नक्सलियों के बीच एक रसोइए के रूप में काम करता हुआ पाता है।


Click it and Unblock the Notifications











