..................... Gulshan Devaiah will rock with Kalki Koechlin after 10 years, the cool pair will be formed again, - Hindi Filmibeat

10 साल बाद फिर से बनेगी बिंदास जोड़ी, कल्कि कोचलिन के साथ धमाका करेंगे गुलशन देवैया

Gulshan Devaiya Kalki Koechlin: गुलशन देवैया और कल्कि कोचलिन एक बार फिर करीब दस साल बाद स्क्रीन पर साथ नज़र आने वाले हैं। दोनों कलाकार अपनी बेबाक और अलग तरह की फिल्मों के चुनाव के लिए जाने जाते हैं। अपनी खास फिल्मोग्राफी के लिए मशहूर गुलशन और कल्कि की दोस्ती सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि सालों पुरानी है।

Gulshan Devaiya

इससे पहले दोनों ने भारतीय सिनेमा की कई अलग और यादगार फिल्मों में साथ काम किया है, जैसे 'थट गर्ल इन द येलो बूट्स', शैतान' और 'अ डेथ इन द गंज'। उनकी पिछली फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री और गहराई को काफी सराहा गया था। ऐसे में उनका फिर से साथ आना दर्शकों के लिए और भी दिलचस्प माना जा रहा है।

इंडस्ट्री में चर्चा है कि गुलशन और कल्कि एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं, जो एक बड़े OTT प्लेटफॉर्म की वेब सीरीज़ हो सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग इस महीने मुंबई में शुरू हो सकती है।

इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया,"गुलशन और कल्कि सालों से अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के काम की हमेशा तारीफ करते रहे हैं। वे तभी साथ काम करते हैं जब कहानी उन्हें सच में उत्साहित करे।

यह प्रोजेक्ट एक अलग जॉनर का है, जिसमें उन्होंने पहले साथ काम नहीं किया है। अभी शुरुआती दौर है और मेकर्स फिलहाल सब कुछ गोपनीय रखना चाहते हैं। लेकिन फरवरी के अंत से शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।" दोनों कलाकार आज भी फिल्मों, OTT और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं चुनकर अपनी खास पहचान बना रहे हैं।

Read more about: kalki koechlin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X