"मेरे सबसे खास अनुभवों में से एक ब्लर के सेट पर रहा है, तापसी पन्नू के साथ काम करना मजेदार है"- गुलशन देवैया

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक तापसी पन्नू; ज़ी स्टूडियो के सहयोग से अपने प्रोडक्शन बैनर, आउटसाइडर फिल्म्स के तहत पहली फिल्म 'ब्लर' लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अजय बहल द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में तापसी पन्नू और गुलशन देवैया नज़र आएंगे।

गुलशन देवैया इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में तापसी के पति की भूमिका निभा रहे हैं। तापसी के साथ सेट पर रहने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, गुलशन ने कहा, "मेरे सबसे प्यारे अनुभवों में से एक ब्लर के सेट पर रहा है। तापसी के साथ काम करने में बहुत मज़ा आता है, मैं उनके साथ मिल कर प्रैंक्स करता था और टीम में बहुत सी मज़ेदार चीजें होती रहती थीं।"

Gulshan Devaiah

अपने करैक्टर नील के बारे में बात करते हुए गुलशन ने शेयर किया, "मैं गायत्री के पति नील की भूमिका निभा रहा हूं, जो बहुत अच्छा, समझदार आदमी है, लेकिन वह अंदर से दुखी और अधूरा है। वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन उनके रिश्ते में तनाव साफ नजर आता है।"

उन्होंने कहा, "नील काफी समृद्ध पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखता है और उसे वास्तव में जीने के लिए काम करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे में उसने अपनी पत्नी गायत्री को सपोर्ट करने के लिए स्टैंड लिया है, जो एक मानवविज्ञानी है और अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित है।"

फिल्म को बड़े पैमाने पर खूबसूरत नैनीताल में शूट किया गया है, जिसकी कहानी पवन सोनी और अजय बहल द्वारा लिखी गई है। यह एक अपरिहार्य परिस्थिति में फंसी एक लड़की की कहानी है जो रोमांच और ड्रामा से भरपूर है।

ज़ी स्टूडियोज़, तापसी पन्नू की आउटसाइडर फिल्म्स और इकोलोन प्रोडक्शंस की 'ब्लर' आपके रोंगटे खड़े कर देगी। फिल्म 2022 में रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X