Sanjay Dutt की 90s जैसी हेयरस्टाइल और लुक में दिखे ये दमदार एक्टर, नेटफ्लिक्स सीरीज की तैयारी!

Gulshan Devaiah's look inspired from Sanjay Dutt's 90s style: 90 के दशक में संजय दत्त से लेकर सलमान खान और शाहरुख खान तक, कई एक्टर्स ने लंबे बालों वाले लुक को खासा पॉपुलर कर दिया था। हाल ही में नेटफ्लिक्स सीरीज़, गन्स एंड गुलाब्स के ट्रेलर में भी गुलशन देवैया का लुक कुछ उसी वक्त की याद दिलाता है।
गन्स एंड गुलाब्स का ट्रेलर बताता है कि सीरीज़ 90 के दशक पर आधारित है। और आपने इसमें थोड़े लंबे बालों वाले गुलशन देवैया की झलक भी देखी होगी। सूत्रों के मुताबिक, गुलशन का गेटअप 90 के दशक के संजय दत्त के लुक से काफी प्रेरित है।
संजय दत्त के 90s लुक से प्रेरित
प्रोडक्शन के एक अंदरूनी सूत्र का कहना है, "सीरीज़ 90 के दशक पर आधारित है और उस दौरान संजय दत्त का क्रेज अपने चरम पर था और कई लोगों ने इसे अपनाना शुरू कर दिया था। टीम ने सोचा कि 90 के दशक को कैद करने का उस लुक से बेहतर तरीका क्या हो सकता है। वास्तव में यह गुलशन ही थे जिन्होंने यह विचार सुझाया था और वह उस लुक को अपनाने के लिए काफी उत्सुक भी थे। उन्होंने इसे बहुत स्वाभाविक बना दिया।"
क्राइम थ्रिलर सीरीज गन्स एंड गुलाब्स
गन्स एंड गुलाब्स की बात करें तो, यह एक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है जो राज और डीके द्वारा निर्मित और निर्देशित है। यह 90 के दशक के अपराध और हिंसा की दुनिया पर आधारित है। राजकुमार राव, दुलकर सलमान, आदर्श गौरव और टीजे भानु मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, गुलशन फिलहाल लंदन में 'उलझ' की शूटिंग कर के लौटे हैं, जिसमें जान्हवी कपूर और रोशन मैथ्यू भी हैं। भारतीय विदेश सेवा पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय विजेता निर्देशक सुधांशु सरिया ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











