तमन्ना भाटिया और विजय की अफेयर पर इस एक्टर ने कर दिया बड़ा कमेंट! फैंस हैरान

Tamannaah Bhatia

Gulshan Devaiah: सिनेमा जगत के दो बड़े कलाकार तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिश्ते को लेकर बहुत वक्त से हर तरफ खबरें हर तरफ फैल रही हैं। इस रिश्ते पर कभी भी तमन्ना और विजय ने कोई बयान नहीं दिया है परंतु हाल ही में अभिनेता गुलशन देवैया ने दोनों के रिश्ते पर खुलकर कमेंट किया है।

दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान गुलशन ने विजय और तमन्ना के रिश्ते पर बात की। उनसे पूछा गया कि आप अक्सर विजय को तमन्ना के नाम पर चिढ़ाते हैं तो वास्तव में असल जिंदगी में उनकी क्या प्रतिक्रिया होती है।

तमन्ना और विजय के रिश्ते पर गुलशन का बयान-

इस पर गुलशन ने जवाब देते हुए कहा कि हां, मैंने तमन्ना के नाम से मजाक शुरू किया और यह वायरल हो गया। उन्होंने इसे स्पोर्टिंगली लिया। हम दोस्त हैं और हम एक दूसरे की काफी इज्जत करते हैं। मैं उन्हें कभी नीचे नहीं दिखाना चाहता।

आगे गुलशन ने कहा, मुझे पता था कि मैं उसे थोड़ा चिढ़ा सकता था। ये बातें एक हद में हो सकती हैं। यह तो कुछ भी नहीं है। ऑफ स्क्रीन तो मैं उन्हें इससे ज्यादा चिढ़ाता हूं।

जब गुलशन से यह पूछा गया कि क्या सच में विजय और तमन्ना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, तब उन्होंने जवाब दिया कि मुझे नहीं पता। मैं उनसे मिला भी नहीं हूं। मैंने सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स और उनकी एक साथ तस्वीरें देखीं और छेड़ना शुरू कर दिया।

आगे गुलशन ने अपनी बात रखते हुए कहा, उनके लुक्स से यानी मेरे कन्फर्म करने के बजाय विजय का चेहरा सब कुछ कह देता है। कुछ तो है, लेकिन क्या है मुझे बिलकुल पता नहीं, उन्हें देखकर लगता है कि उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। मुझे यकीन है कि इसका मतलब कुछ है।

गुलशन ने कहा कि, रील लाइफ में तो सहयोग होता ही रहता है, रियल लाइफ में कोलैबोरेशन अच्छी बात है। कभी-कभी आप भाग्यशाली होते हैं, जब आपको वास्तविक रूप से सहयोग करने वाला कोई मिल जाता है।

फिर आगे गुलशन ने आगे कहा, मैं उनके बारे में नहीं जानता, न तो मैं पुष्टि कर सकता हूं और न ही इनकार कर सकता हूं। मैं उनके लिए शुभ कामना करता हूं। मुझे लगता है कि विजय महिलाओं का बहुत ध्यान आकर्षित करते हैं। वह बहुत ही आकर्षक हैं।

विजय और तमन्ना का रिश्ता-

अभी तो हर तरफ गुलशन के इस बयान की ही चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि, दरअसल विजय और तमन्ना के अफेयर की खबरों ने तब तूल पकड़ी थी, जब नए साल पर तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की गोवा से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं।

इतना ही नहीं एक क्लिप भी सामने आई थी, जिसे लेकर दावा किया गया था कि उसमें लिप-लॉक कर रहा कपल कोई और नहीं, बल्कि तमन्ना और विजय ही हैं। इसके बाद कई बार दोनों को साथ में देखा गया है। परंतु दोनों ने अपने रिश्ते पर खुद बात नहीं की और ना ही कोई पुष्टि की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X