Forbes 30 Under 30: सिद्धांत चतुर्वेदी फोर्ब्स एशिया की "30 अंडर 30" लिस्ट में शामिल, यहां देंखे लिस्ट

gully-boy-star-siddhant-chaturvedi-makes-it-to-forbes-asia-s-30-under-30-list

Forbes 30 Under 30 list: फोर्ब्स एशिया ने अपनी "30 अंडर 30" की लिस्ट जारी की है, जिसमें 75 से अधिक भारतीयों ने अपनी जगह बनाई है। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो इस लिस्ट में गली बॉय स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम शामिल है। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर बलिया से आने वाले सिद्धांत अपने चार्म और बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं।

फोर्ब्स एशिया "30 अंडर 30" लिस्ट उन कलाकारों को जगह देती है जिन्होंने अपने फील्ड में अहम योगदान दिया है। और सिद्धांत का फिल्म इंडस्ट्री में शामिल होना उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों को रेखांकित करता है। यह प्रतिष्ठित सम्मान न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में उनकी बढ़ती लोकप्रियता का सबूत भी पेश करता है।

पहली फिल्म से ही कमाया नाम

क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म "गली बॉय" में एमसी शेर के रूप में सिद्धांत चतुर्वेदी ने सबके होश उड़ा दिए थे। एक स्ट्रीट रैपर के मेंटर के उनके किरदार ने आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से तारीफ हासिल की, जिसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स और नॉमिनेशन्स भी मिले। उनकी चार्मिंग ऑन-स्क्रीन उपस्थिति और उनके कैरेक्टर्स में गहराई लाने की क्षमता ने उन्हें फिल्मी जगत में खास जगह दिया है।

"गली बॉय" की सफलता के बाद सिद्धांत ने कई अलग अलग तरह के किरदार निभाए हैं। जिसमें लोगों ने उन्हें पसंद किया है। खासकर फिल्म गहराइयां में दीपिका पादुकोण के साथ उनकी केमिस्ट्री ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी।

30 अंडर 30 लिस्ट

सिद्धांत के अलावा इस लिस्ट में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा, जयपुर स्थित फैशन लेबल Harago के संस्थापक हर्ष अग्रवाल, संगीतकार अंबिका नायक, BharatX के मेहुल जिंदल, एग्रोटेक स्टार्टअप एनईईआरएक्स के हर्ष अग्रवाल और निकिता तिवारी; ब्यूटी ब्रांड फॉक्सटेल की संस्थापक रोमिता मजूमदार और एलविंदर सिंह (कनेक्ट एंड हील के कोफाउंडर) शामिल हैं।

Read more about: siddhant chaturvedi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X