Gully Boy Song: रणवीर सिंह का धमाकेदार गाना रिलीज, ट्विटर पर बोले फैंस- Ek Number
रणवीर सिंह जब भी किसी फिल्म में आते हैं तो एक बड़ा धमाका करते हैं। इस उनकी फिल्म गली ब्वॉय को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और इसका एक गाना आज रिलीज किया गया है जो कि काफी धमाकेदार है। रणवीर सिंह के फैंस इस गाने को सुनने के बाद काफी खुश हैं और शानदार रिएक्शन ट्विटर पर दे रहे हैं। इस गाने में रणवीर सिंह ने खुद भी गाया है और इसके सिंगर डिवाइन हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी और कई बार फिल्म के सेट से फोटोज भी सामने आई थी।
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं जो कि एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में कर रहीं हैं। बता दें कि ये फिल्म पूरी तरह से स्लम्स में रहने वाले लड़कों पर बनी है और गाने को मुंबई के धारावी स्लम में शूट किया गया है।

इस गाने को देखने में आपको काफी देशी वाली फीलिंग आने वाली है। रणवीर सिंह हमेशा की तरह पूरी तरह से चार्ज नजर आ रहे हैं और काफी अच्छी तरह से इस गाने को किया है।
इस फिल्म को जोया अख्तर ने निर्देशित किया है और फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। फिलहाल आप देखिए कि उनके फैंस इस गाने को देखकर ट्विटर पर किस तरह के रिएक्शन दे रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











