Gully Boy: रणवीर सिंह की फिल्म के Remake का ऐलान- इस बार ये सुपरस्टार मचाएगा धमाल
रणवीर सिंह की गली बॉय काफी ज्यादा धमाल मचा रही है और लोगों को फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई है। बता दें कि गली बॉय में रणवीर सिंह एक रैपर की भूमिका में हैं तो वहीं आलिया भट्ट ने उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभाती नजर आई हैं। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए इसके रीमेक को बनाने की भी बात सामने आई है। दरअसल इसकी रीमेक हिंदी में नहीं बल्कि तेलुगू में बनने जा रही है। बता दें कि इस फिल्म को तेलुगु निर्माता अल्लू बनाने की सोच रहे हैं।
यह भी बताया जा रहा है कि निर्माता रणवीर सिंह के रोल के लिए फिल्म में एक्टर साई धर्म तेज को लेने की सोच रहे हैं। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की गली बॉय ने अबतक 72 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म की जबरदस्त कमाई और दर्शकों के बीच फिल्म का जुनून देख लगता है अगले दो दिनों के अंदर फिल्म 100 करोड़ कमाने में कामयाब हो जाएगी।
गौरतलब है कि इस फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होकर काफी धमाका किया था और तभी से अंदाजा लगाय़ा जा रहा था कि फिल्म काफी बेहतर काम करेगी। हालांकि इस फिल्म की तेलुगू रीमेक की ऑफीसियल घोषणा अभी तक नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications